सीएम बघेल का दिल्ली दौरा 16 को, दूसरी सूची पर होगा मंथन...

सीएम बघेल का दिल्ली दौरा 16 को, दूसरी सूची पर होगा मंथन...

 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची रविवार को जारी हो गई है। पहली सूची में 30 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री बघेल 16 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर मंथन किया जाएगा। 16 की देर रात या 17 अक्टूबर को दूसरी सूची जारी होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार दूसरी सूची में कई नाम चौंकाने वाले हो सकते है। बता दें कि आज कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई, जिसमें मौजूदा 8 विधायकों की टिकट काटी गई है। वहीं कई नए चहेरों को मौका दिया गया है। वही मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सभी जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, आगे आने वाली सूचियां में भी ऐसे ही प्रत्याशी शामिल होंगे।