“छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव , सांसद बृजमोहन अग्रवाल और 100 महिला कार्यकर्ता बिहार चुनाव प्रचार में करेंगे दमदार भागीदारी”

बिहार चुनाव में सक्रिय हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता

“छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव , सांसद बृजमोहन अग्रवाल और 100 महिला कार्यकर्ता बिहार चुनाव प्रचार में करेंगे दमदार भागीदारी”

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज पटना रवाना होंगे, जहां वे पार्टी की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

उद्योग मंत्री लाख लाल देवांगन पहले से ही बिहार में प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और विधायक रिकेश सेन भी पार्टी की मजबूती के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ नेताओं की विशेष ड्यूटी लगाई है। दीपावली के बाद आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी बिहार के विभिन्न जिलों में प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे।

इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा ने भी बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर ली है। छत्तीसगढ़ से 100 महिला नेताओं की टीम बिहार रवाना होगी। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी को निर्देश दिए हैं।

यह सभी महिलाएं भाई दूज के बाद बिहार पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 15-15 दिनों तक सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।