घर में बने अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, आस पास के कई घर गिरे, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

घर में बने अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, आस पास के कई घर गिरे, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद के नौशेरा में एक घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई।आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि "शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक घर में पटाखे रखे हुए थे और उसी दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से पास के एक घर की छत गिर गई। पुलिस ने मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला। 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 4 लोगों की मौत हो गई है। आगे बचाव अभियान अभी भी जारी है।"जिले के नौशेरा में एक घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई घर गिर गए। हादसे के बाद कई लोग घर के मलबे में दब गए। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद कई घर गिर गए, जिस वजह से लोग मलबे के नीचे दब गए। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हैं।आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, अभी यहां मौजूद लोगों का कहना है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हम तेजी से बचाव अभियान चला रहे हैं। जो भी बेस्ट हो सकता था, वो हम लोग कर रहे हैं। लोगों को जो सदमा लगता है, उससे राहत देने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस गांव में स्थित एक घर में पटाखे का स्टोरेज किया जा रहा था, जहां विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के प्रभाव से अगल-बगल के घर भी गिर गए हैं। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है और जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है। रिहायशी इलाकों इस तरह के गोदाम का लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसके नाम पर स्टोरेज का लाइसेंस गांव से काफी दूर एक जगह पर दिया गया था। इस तय जगह पर कोई लाइसेंस नहीं दिया गया था।