सेवा समिति एवं एस के केयर हॉस्पिटल द्वारा सेवा कार्य

सेवा समिति एवं एस के केयर हॉस्पिटल द्वारा सेवा कार्य

आज 19 03 2025 सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं सदस्य के द्वारा अर्पण पब्लिक स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थीयो को सहायता सेवा कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थीयो को किताब, पेन, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, वॉटर बॉटल्स, स्टेशनरी सामान वितरण किया गया। साथ में बिस्किट्स पैकेट्स, फ्रूट जूस पैकेट्स, चिप्स जैसे खाने के सामान वितरण किया गए। बच्चों को साथ कुछ समय उनकी खुशी में शामिल हुए। वहां की अध्यापिका को सम्मान किया गया। छात्र वास के पर्यवेक्षक जी को भगवद गीता स्नेह भेंट के रूप में दिया गया। उन्हें राम रक्षा वस्त्र से सम्मान किया गया। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के श्री सी नागेश्वर राव, बी अनीता राव, एम गणेश,सी श्रीलक्ष्मी, एम सुनीता रानी, बी एस नटराज, रवि भट, दूसी सुजाता, बी प्रभा , चंदा सिंहा, रानी सिंहा, अंशिका श्रीवास्तव, एवम डॉ श्री सुनील के ओझा, डायरेक्टर एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर और अन्य सदस्य शामिल होकर सेवा कार्य को सफल बनाने में सहभागिता दिए। सभी सदस्य जिन्होंने इस सेवा कार्य को मदद किये उन सभी को सेवा समिति ने  धन्यवाद स्वागत अभिनंदन किया