भ्रामक है दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें

नई दिल्ली।कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा टोल टैक्स लगाने के बारे में खबरें भ्रामक हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी।"