अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में वूमोनिया फोरम द्वारा युगानुकुल मातृत्व विषय पर प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल के संरक्षण में महाविद्यालय सभागार में परिचर्चा
आज दिनांक 9 /3/ 2026 को आज दिनांक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में वूमोनिया फोरम द्वारा युगानुकुल मातृत्व विषय पर प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल के संरक्षण में महाविद्यालय सभागार में परिचर्चा संपन्न हुई। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रुप में डॉ मीना पाठक ने समाज और माता, डॉ कविता शर्मा ने भोजन में माताओं का हर्बल इनपुट, डॉ प्रभा वर्मा ने भोजन और माता, डॉ मीता अग्रवाल ने हिंदी साहित्य में माता, डॉ अंजना पुरोहित ने माता की संतान से अंत:क्रिया एवं अंत में प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल ने परिचर्चा का सार एवं मनोवैज्ञानिक आधारित दृष्टिकोण देते हुए मूलभूत संस्कारो को जीवंत रखने पर बल दिया। सूत्रधार थी डॉ सुषमा तिवारी जिन्होंने युगानुकूल मातृत्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मंच संचालन किया। आभार व्यक्त किया डॉ संगीता झा ने। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्राएं उपस्थित थे।



