भारत को निशानेबाजी में मिला दूसरा पदक, ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बनी मनु भाकर, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

भारत को निशानेबाजी में मिला दूसरा पदक, ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बनी मनु भाकर, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

आज पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है। मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिलाया है। इन दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक है।इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था। जबकि सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है। इस दूसरे पदक मिलने के साथ ही भारत के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।बता दें कि भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है।वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।