कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास तेल टैंकर पलटा, रायपुर-दुर्ग मार्ग पर लगा भीषण जाम
दुर्ग। कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास 3 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे एक तेल टैंकर पलट गया। हादसे के बाद रायपुर-दुर्ग मार्ग पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्ग यातायात पुलिस ने रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कुम्हारी मार्ग से आने के बजाय अमलेश्वर रोड का उपयोग करने की अपील की है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।



