CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

बीजापुर। रामपुरम इलाके में CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है।घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डीपी बड़ा ने की है।जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं CAF कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं.