छह मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

छह मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

गुजरात। सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर 2.45 बजे छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं।जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। उन्होंने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान जारी है। हम अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कह मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। यहां करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर इसी क्षेत्र के कारखानों में काम करने वाले लोग थे।