नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों पर IED से हमला, STF के 2 जवान शहीद, 4 गंभीर

नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों पर IED से हमला, STF के 2 जवान शहीद, 4 गंभीर

बीजापुर। नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों पर IED से हमला किया है। नक्सलियों के इस हमले में STF के 2 जवान शहीद 2 soldiers martyred हो गए। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर एक ऑपरेशन के लिए निकले थे।इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान गंभीर रुप से घायल है। ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।