दुर्ग-विशाखापत्तनम के लिए ट्रायल के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पार्षद का भाई समेत 5 गिरफ्तार

दुर्ग-विशाखापत्तनम के लिए ट्रायल के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पार्षद का भाई समेत 5 गिरफ्तार

महासमुंद । शुक्रवार को ट्रायल रन पर विशाखापट्टनम से वापस लौट रही चमचमाती वंदे भारत ट्रेन पर बागबाहरा में पथराव हुई। 5 युवकों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच के विंडो क्रेक हुए। 5 में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा RPF ने 5 को पकड़ा और जमकर पिटाई के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक  कांग्रेसी पार्षद का भाई भी शामिल हैं। इस ट्रेन को PM मोदी 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पांचों आरोपितों ने पूछताछ में खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया है। हालांकि अभी उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।इस ट्रेन को 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां इसकी जांच की गई। दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।