पत्नी की अशील वीडियो वायरल कर पति फरार

बालोद। पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल कर पति फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर पति की तलाश में जुट गई है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में लगातार वायरल करता था। दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है। ससुराल दल्लीराजहरा नगर में स्थित है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 9 महीने की प्रेगनेंट भी है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया। फिर अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया। जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में शिकायत की।