कैबिनेट विस्तार का निमंत्रण: कल सुबह 10.30 बजे होगा कैबिनेट विस्तार, विधायक को भेजा गया आमंत्रण, राजभवन में..

रायपुर 19 अगस्त 2025। विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार कल होगा। सुबह 10.30 बजे नये मंत्री विष्णुदेव कैबिनटे में शामिल होगे। राजभवन में इसकी तैयारी पूरी हो गयी है। इधर भाजपा ने भी विधायक दल को शपथ ग्रहण की औपचारिक जानकारी भेज दी है। लिहाजा कई महीनों से चला आ रहा मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंस अब खत्म होने जा रहा है।
कुछ देर पहले मुख्यमंत्री ने भी इसे लेकर संकेत दे दिया था। मुख्यमंत्री के बयान से साफ हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार कल हो जायेगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ी चर्चा का विषय मंत्रिमंडल विस्तार बना हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं संकेत दिया है कि “इंतजार की घड़ी अब पूरी होने वाली है, बहुत जल्द बड़ा फैसला सामने आएगा।”
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।राज्यपाल रमेन डेका ने भी हाल ही में रहस्यमय बयान दिया था — “कुछ तो होने वाला है।” इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने और भी उत्सुकता बढ़ाते हुए कहा कि “जब राज्यपाल ने कह दिया है, तो कल कुछ बड़ा जरूर होगा।”a