महिला की सहेलियों ने की बर्बर हत्या, प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डालकर पीट-पीटकर मार डाला

महिला की सहेलियों ने की बर्बर हत्या, प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डालकर पीट-पीटकर मार डाला

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद क्रूर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। यह पूरा मामला मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा का बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात रंजिश और समाज में बदनाम करने के आरोपों से जुड़ी हुई है।बताया जा रहा है कि मृतका सुमित्रा, गांव में आरोपी महिलाओं के चरित्र को लेकर लोगों के बीच आरोप लगाने लगी थी, जिससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही थी। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और ईतवारिन बाई (46 वर्ष) घटना के दिन सुमित्रा को सबक सिखाने के इरादे से उसके घर पहुंची थीं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने सुमित्रा के साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की। पीड़िता को पहले प्रताड़ित किया गया और फिर डंडे व लात-घूंसों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी महिलाएं फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच कर रही है।