निःशुल्क जनेऊ संस्कार सर्यूपारीण भवन अंतर्गत एस के केयर हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप

निःशुल्क जनेऊ संस्कार सर्यूपारीण भवन अंतर्गत एस के केयर हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप

आज सर्यूपारीण भवन रिंग रोड रायपुर, छत्तीसगढ़ में एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, छत्तीसगढ़ और एसके केयर अस्पताल, पचपेड़ी नाका, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क जनेऊ संस्कार के आयोजन के अवसर पर किया  गया*आयोजक*गण : सर्यूपारिण ब्राह्मण समाज,वर्ल्ड  ब्राह्मण फेडरेशन, छत्तीसगढ़ और एसके केयर अस्पताल, पचपेड़ी नाका, रायपुर रहे ।उक्त अवसर पर


उक्त अवसर पर सर्यूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला,श्री अजय तिवारीजी,राजेश त्रिपाठी,श्री के एन तिवारीजी , पंडित यजुवेंद्र त्रिपाठीजी वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष अरविंद ओझा जी, गुणा निधि मिश्र जी, विद्या भट्ट जी और एसके केयर अस्पताल की डॉक्टर्स की टीम तथा समाज के डॉ जया बाजपेयी, डॉ. पूजा आहूजा, सुरेंद्र साहू  सिस्टर सरोज प्रीति भोई ,शीतल साहू, तुमेंद्र कुमार साहू, श्रीमति सीमा ओझा ,ललित सेठी ,आदि के द्वारा रक्त की जांच ब्लड प्रेशर की जांच दवाई वितरण, विशेषज्ञ डॉक्टर्स के द्वारा जांच परीक्षण एवं सलाह तथा भविष्य के इलाज  में भी भारी छूट का ऐलान किया गया ।इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार ओझा के द्वारा बताया गया कि उक्त आयोजन एस के केयर हॉस्पिटल लगातार करता आ रहा है यह आयोजन सर्यूपरिण ब्राह्मण समाज , श्रेयांस एंड जी एस ओझा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और एसके केयर अस्पताल, पचपेड़ी नाका, के संस्थापक और सीईओ डॉ. सुनील कुमार ओझा, प्रदेश महासचिव वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ डॉ सुनील कुमार ओझा ने बताया कि यह उनके हॉस्पिटल का 144 वा फ्री हेल्थ कैंप है यह स्वास्थ्य शिविर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया है इसी क्रम में अभी और शिविर आयोजित होने हैं ।आज के शिविर में 75 लोगों द्वारा चिकित्सा लाभ लिया गया सरयूपरिण ब्राह्मण समाज द्वारा फ्री दवाई वितरण एवं शिविर हेतु सक्रिय सहयोग हेतु श्रेयांश एंड जी एस ओझा फाउंडेशन की चेयर पर्सन श्रीमति सीमा ओझा एवं डॉक्टर्स की टीम को सम्मानित किया गया ।