आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन 10 अप्रैल से शुरू, 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन
स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के तहत संचालित 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। छात्र-छात्राएं 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में डीपीआई ने आदेश जारी कर दिया है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
छात्रों को आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं दी गई हैं। राज्य में वर्तमान में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम आत्मानंद विद्यालय संचालित हैं।
ज्यादा आवेदन पर लॉटरी से चयन
यदि किसी स्कूल में सीटों से अधिक आवेदन आते हैं, तो चयन कंप्यूटर आधारित लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।
लॉटरी प्रक्रिया: 6 मई से 10 मई 2026
अन्य प्रवेश कार्यवाही: 11 मई से 15 मई 2026
आरक्षण और प्राथमिकता
सह-शिक्षा विद्यालयों में 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी
25% सीटें बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए
महतारी दुलार योजना के तहत कोरोना काल में अनाथ बच्चों को प्राथमिकता
जरूरी नियम
एक छात्र केवल एक ही स्कूल में आवेदन कर सकेगा
पहले से पढ़ रहे छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की जरूरत नहीं
कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय से होगा
कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए (31 मई 2026 तक)
कलेक्टर समिति करेगी चयन
प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम निर्णय कलेक्टर की अध्यक्षता वाली सोसायटी द्वारा लिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इस बार भी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



