आत्मानंद स्कूल में 8 वीं की छात्र की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

आत्मानंद स्कूल में 8 वीं की छात्र की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। आत्मानंद स्कूल के एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्ट मार्टम के लिए बच्चे के बॉडी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया है।मृतक छात्र के पिता खेम प्रसाद देशलहरे ने बताया कि उनका पुत्र रौशन देशलहरे उम्र 13 वर्ष, आत्मानंद स्कूल अहिवरा में कक्षा 8 वीं में पढ़ता था। आज 27 अगस्त को सुबह स्कूल गया था। स्कूल छूटने के बाद घर छोड़ने के लिए निजी वाहन का चालक उसके बेटे का इंतजार कर रहा था। जब काफी देर बाद भी रौनक स्कूल से बाहर नहीं निकला तो वाहन चालक ने दूसरे बच्चों से पूछताछ की।तब अन्य छात्रों ने बताया की स्कूल में रौनक की तबीयत बिगड़ गई है। उसने उल्टी भी की। साथ ही रौनक का शरीर अकड़ने लगा था। उसे फौरन एक निजी अस्पताल और अहिवार के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता खेम प्रसाद देशलहरे ने बताया कि वे एक निजी फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे। स्कूल से उन्हें घटना की जानकारी मिली। उनका दो बेटा है, जिसमे रौनक बड़ा था।