आम आदमी पार्टी महासमुन्द जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कल राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ-भूपेंद्र चंद्राकर जिलाध्यक्ष

शहीद स्मारक भवन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी लेंगे शपथ, प्रदेश प्रभारी संजीव झा रहेंगे मौजूद

आम आदमी पार्टी महासमुन्द जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कल  राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ-भूपेंद्र चंद्राकर जिलाध्यक्ष

महासमुन्द , 28 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने 24 अप्रैल को प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में लगभग 900 नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि 29 अप्रैल, शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। 

"आप" जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन, रायपुर में किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे।

भूपेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि डॉ. संदीप पाठक शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है। शपथ ग्रहण  समारोह मे भाग लेने के लिए महासमुन्द जिले के  जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर , जिला सचिव खिरोद पटेल,जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जैन ,जिला मिडिया प्रभारी परितोष शर्मा , जिला शोसल मिडिया प्रभारी सेवाराम साहू ,जिला कार्यक्रम प्रभारी कादिर चौहान ,लोक सभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ,लोकसभा सचिव संजय यादव, प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन एवं जिले के चारो विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर पहुंचेंगे, शपथ ग्रहण को लेकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं।