छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल साधुमार्गी स्नेह सम्मेलन का महत्तम महोत्सव का आगाज दो दिवसीय कार्यक्रम जैनम मानस भवन में आयोजन

छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल साधुमार्गी स्नेह सम्मेलन का महत्तम महोत्सव का आगाज दो दिवसीय कार्यक्रम जैनम मानस भवन में आयोजन

धार्मिक, सामाजिक व मानव सेवा के लिए समर्पित गौरवशली संघ श्री
अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ की कार्यसमिती बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौतम जी
रांका मुंबई निवासी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता
छत्तीसगढ़ साधुमार्गी जैन संघ उड़ीसा, महाकौशल अंचल के अध्यक्ष श्री अनिल जी पारख
रायपुर ने किया। जिसमें विभिन्न कल्याणकारी प्रवृत्तियों की समीक्षा की गई, आचार्य श्री
रामेश के दीक्षा सुवर्ण महोत्सव महत्तम महोत्सव के रूप में पूरे देश में आयोजित करने का
निर्णय लिया गया। पूरे देश के विभिन्न अचलों से समाजसे वीगण, सु श्रावकगण विशेष रूप
से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संघ के राष्ट्रीय सचिव निश्चल जी का ंकरिया ने
किया। इसी क्रम में सचिव ने वर्ष 2021-23 कें अंतर्गत महत्तम महोत्सव के संदर्भ में
बैठक, विभिन्न प्रवृत्तियों एवं समता शाखा के बारे में जानकारी दी। सचिव ने 2021-22 के
निष्पादन बजट पेश किया इसके पश्चात विभिन्न अंचलो  के पदाधिकारियों ने आ ंचलिक
प्रवासीय रिपोर्ट, अंचलानुसार प्रवृत्ति द्वारा चातुर्मास मे हुए तप, त्याग एवं विभिन्न आगामों
के रिपोर्ट को  पेश किया गया।


इसी क्रम में संघ महाप्रभावक सदस्य के लिए एवं वीर परिवार का सम्मान
किया गया। इसके पश्चात साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड का प्रतिवेदन एवं आंचलिक विवरण
प्रस्तुत किया गया। महत्तम महोत्सव की जानकारी विस्तृत रूप में किशोर जी कर्नावट ने
दिया। इसीक्रम में 3 अलग अलग पुस्तकों का विमोनच किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में किसी भी कार्य को सिर्फ प्रारंभ
करने का लक्ष्य न रखते हुए अनवरत उसे चलाने का लक्ष्य होना चाहिए, संघ का उद्देश्य
हमेशा सबको साथ ले के चलने का होना चाहिए।
‘‘साघन नही साघना आपको महान बनाती है।
भवन नही भावना आपको महान बनाती है।

अखिल भारतीय साधुमार्गी महिला समिती की बैठक भी इसी परिसर में हुई
राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति पुष्पा जी मेहता चित्तौड़गढ़ निवासी के मुख्य अतिथि में संपन्न
हुआ।
अखिल भारतीय समता युवा संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुमीत जी बंब
जयपुर निवासी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। संपूर्ण कार्यक्रम में साधुमार्गी संघ के
पदाधिकारीगण सु श्रावकगण पूरे जोश उल्लास के साथ सम्मिलित हुये।
संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष श्री उदयराज
जी पारख के मार्गदर्शन में श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के सदस्यों द्वारा की जा रही
है।