नाबालिक प्रेमी जोड़े की लटकी मिली लाश

नाबालिक प्रेमी जोड़े की लटकी मिली लाश

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। रविवार शाम 5 बजे स्थानीय लोगों ने एक लड़के और लड़की के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस सोमवार सुबह दोनों का शव फांसी से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजेगी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हुआ है।दोनों की पहचान ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर रहता था। वो मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। इस बीच दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार दोनों घर से शनिवार रात में ही लापता हो गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहे ने नदी किनारे साल के पेड़ से फांसी पर लटका देखा, तब गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और राजपुर पुलिस को सूचना दी गई।