ईरान के कशमार शहर में भूकंप से चार लोगों की मौत, 120 घायल

ईरान के कशमार शहर में भूकंप से चार लोगों की मौत, 120 घायल

ईरान। उत्तरपूर्वी शहर कशमार में मंगलवार को आए भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई और 120 लोग घायल हो गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई। भूकंप दोपहर 1:24 बजे आया। 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भूकंप से शहरी और ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर जर्जर इमारतों को नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई पर आया।