तीन सगे भाइयों की हत्या मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग जिले में DJ पर नाचने को लेकर दो गुटों में हुई थी खूनी संघर्ष

तीन सगे भाइयों की हत्या मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग जिले में DJ पर नाचने को लेकर दो गुटों में हुई थी खूनी संघर्ष

भिलाई। डीजे की धुन पर नाचने को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोट से तीन सगे भाई करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की मृत्यु हॉस्पिटल लाते वक्त हो गयी। आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1), 115(2), 191(2), 191(3),190,61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की तरफ से गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचकर डांस करने लगे। इस पर समिति के लोगों और उनके बीच विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया। आपस में बात कर सुलह करवा दिया। 7 सिंतबर की रात 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा, तो धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी 

01. सोम पाल पटेल पिता बलदाउ पटेल उम्र 29 साल साकिन नंदिनी खुदनी थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ०ग०

02. सूरज पटेल पिता बलदाउ पटेल उम्र 22 साल साकिन ग्नम नंदिनीखुदनी

03. कान्हा पटेल पिता दुर्गा पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन नंदिनी खुदनी थाना नंदिनी नगर 

04. योगेश वर्मा पिता चन्द्रिका प्रसाद

05. त्रिलोचन पटेल पिता दुर्गा राम पटेल उम्र 24 साल साकिन नंदिनी खुदनी थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ०ग०

06. अजय ठाकुर पिता शत्रूहन ठाकुर उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र० 08 ग्राम नंदिनीखुदनी

07. जागेश्वर पिता माधव पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन नंदिनी खुदनी थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ०ग०

08. डेरहा राम यादव पिता कमलेश यादव उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 02 नंदिनीखुदनी

09. संजय ठाकुर पिता घसिया राम ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क0 18 ग्राम नंदिनीखुदनी

10. माधो पटेल पिता फिरतु राम पटेल उम्र 57 वर्ष साकिन ग्राम नंदिनीखुदनी थाना नंदिनी नगर

11 . कन्हैया पटेल पिता बिजन पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क0 08 ग्राम नंदिनीखुदनी थाना नंदिनी नगर

12. गंगाधर पटेल पिता कुंज लाल पटेल उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 08 ग्राम नंदिनीखुदनी थाना नंदिनी नगर

13. पिताम्बर लाल पटेल पिता नंद कुमार पटेल उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 02 ग्राम नंदिनीखुदनी

14. मोहन पटेल पिता ब्यास नरायण पटेल उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 05 ग्नम दनिया थाना बोरी

15. नरसिग लोधी पिता हिरालाल लोधी उम्र 40 साल साकिन ग्राम नंदिनीखुदनी थाना नंदिनी

वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन नंदिनी खुदनी थाना नंदिनी जिला दुर्ग छ०ग० नगर जिला दुर्ग छ०ग०