छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज राज प्रधान एवं केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न।।

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज राज प्रधान एवं केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न।।

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष हेतु 6 प्रत्याशी एवं पलारी राज प्रधान हेतु 2 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसका मतदान दिनांक 20 अक्टूबर को 8 बजे से 3 बजे तक हुआ तत्पश्चात मतगणना भी हुआ। जिसमें पलारी राज के राजप्रधान के पद पर रामखिलावन वर्मा जी ने भुनेश्वरी वर्मा को 231 वोट से मात दी पलारी राज में कुल 52 बूथों में मतदान हुआ जिसमें कुल 7559 मतदाताओं ने मतदान किए जिसमें वैध मत 7369 का मतगणना हुआ जिसमें रामखिलावन वर्मा को 3800 मत एवं भुनेश्वरी वर्मा को 3569 मत प्राप्त हुए एवं केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर खोड़स राम कश्यप लगभग 1656 वोट से विजयी हुए। उक्त चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से प्रत्येक ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र में हुआ जो बहुत ही शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। रामखिलावन वर्मा जी को सभी कुर्मी बहुल ग्रामों में भारी बढ़त मिली जिसमें नगर पंचायत पलारी के तीनों बूथ, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा के दोनों बूथ , ग्राम पंचायत दतान, ग्राम पंचायत गबौद, सकरी (प), कुसमी, कुकदा, कोदवा में बढ़त बनाई। उसी प्रकार पूर्व राज प्रधान भुनेश्वरी वर्मा कौड़ियां, नगपुरा, गीतापार, जर्वे, सेजा, संडी में बढ़त बनाई। पलारी राज प्रधान का चुनाव बहुत ही रोमांचक रहा। जिसकी जानकारी कार्यकारी राज प्रधान मुख्य चुनाव अधिकारी पलारी राज नरेन्द्र वर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मंतराम वर्मा ने दी एवं सभी पीठासीन अधिकारियों एवं चुनाव कार्य के लगे सभी कर्मचारीयों का आभार व्यक्त किया। पलारी राज चुनाव संचालन में चुनाव समिति से सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें केंद्रीय निर्वाचन समिति सदस्य रामनारायण वर्मा, राज निर्वाचन समिति के सदस्य गण दयालु राम वर्मा, सजीव वर्मा, राजेश बल्लू वर्मा, हरिशंकर वर्मा, यशवंत वर्मा, केशरी वर्मा, विक्की वर्मा, बैकुंठ वर्मा एवं योगेश योगी वर्मा सम्मिलित थे।