धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव से तनावपूर्ण माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

झारखंड। हजारीबाग जिले के बरकट्टा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे धार्मिक जुलूस के दौरान पत्थरबाजी से माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरही के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) अजीत कुमार बिमल के अनुसार उपद्रवियों ने धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने जीचटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले समूह का दावा है कि पथराव के दौरान कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं।हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेगी। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने अशांति के बारे में बताया कि बरकट्टा में यज्ञ हो रहा था। इसी सिलसिले में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। तनाव बढ़ा और पत्थरबाजी होने लगी। इसके बाद कुछ लोगों ने पास में ही रखे पुआल के ढेर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई की।