सारंगढ़ ब्रेकिंग : रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा, HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार
रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। पुलिस ने HDFC बैंक की सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शाखा के कुल 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामला होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर अवैध रूप से राशि आहरण से जुड़ा हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया कि महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख रुपये और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका पाई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ शाखा के अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी शामिल हैं, जबकि HDFC बैंक बिलाईगढ़ शाखा से टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया गया है।
सरसीवां पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, दोनों शाखाओं के प्रबंधकों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई से बैंकिंग सिस्टम में हो रही अनियमितताओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



