वेदांता प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा 17 पहुंचा, मृतकों की पहचान जारी
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान कर उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में पांच पश्चिम बंगाल, तीन झारखंड, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश और पांच छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मृतकों में तीन सक्ती, एक जांजगीर और एक रायगढ़ जिले से हैं।
मृतकों के नाम
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं:
रितेश कुमार
अमृत लाल पटेल
ठंडाराम लहरे
तरुण कुमार ओझा
अकीब खान
सुशांता जाना
अब्दुल करीम
उदब सिंह यादव
शेख सैफुदिन
पप्पू कुमार
अशोक परहिया
मानस गिरी
बृजेश कुमार
रामेश्वर महिलांगे
कार्तिक महतो
नदीम मंसारी
शिबनाथ मुर्मू
राहत और इलाज जारी
हादसे के बाद से जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार मौके पर डटे हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।



