जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने दी जान, सड़क हादसे के बाद थे तनाव में
कांकेर में जेल से छूटने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने गौठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवाज अली कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए थे। बीते माह उन्होंने कार से बाइक को टक्कर मारी थी। इस हादसे में ग्राम सचिव की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद से वे तनाव में थे। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले कोदागांव में नवाज अली की कार से पंचायत सचिव को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। हाल ही में नवाज अली जेल से बहार आया था, जिसके बाद आत्मघाती कदम उठाया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और उनसे संबधित लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के असल वजह का कारण पता लगाने की कोशिश जारी है।



