भाजपा नेता नवीन पटेल ने नर्रा से राटापाली मार्ग को पूर्ण करने कलेक्टर महासमुंद लिखा पत्र

भाजपा नेता नवीन पटेल ने नर्रा से राटापाली मार्ग  को पूर्ण करने कलेक्टर महासमुंद लिखा पत्र

भाजपा नेता नवीन पटेल ने मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना से स्वीकृत ग्राम नर्रा से राटापाली मार्ग निर्माण को पूर्ण करने कलेक्टर जिला महासमुंद को पत्र लिखा है। श्रीपटेल ने कलेक्टर को लिखे पत्र म़े उल्लेख किया है कि विकासखंड बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम नर्रा से ग्राम राटापाली तक 2 किमी पहुंच मार्ग के लिए मुख्यमंत्री सडक़ योजना से 1करोड़ की राशि जनवरी 2018 मे स्वीकृति हुई थी। चार वर्ष बीतने के बावजूद मार्ग का पूर्ण ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।उपरोक्त कार्य को सम्बन्धित निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य भी प्रारम्भ कर दिया था। मार्ग मे मुरुमीकरण से कार्य प्रारंभ होता देख ग्रामीण बहुत प्रसन्न थे।चूंकि मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।बरसात के दिनो मे मार्ग मे चलना दुष्कर होता है। जनता को मार्ग मे आवागमन मे बहुत परेशानियों से जूझना पड़ता है। विशेषकर छात्रों को अध्ययन के लिए नर्रा आने लिए अन्य मार्ग से लगभग 8किमी दूरी तय करना पड़ता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से जनसुविधा का ध्यान रखते हुए शीघतापूर्ण मार्ग निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने जिला प्रशासन से मांग किया है।