कांग्रेस नेता हत्या मामले में अब तक पांच गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कांग्रेस नेता हत्या मामले में अब तक पांच गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

भिलाई। कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी कार्यकर्ता पप्पू यादव के हत्या मामले में नेवई थाना पुलिस ने फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें डिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी तीनों घटना के बाद से फरार थे। कवर्धा और कांकेर में छिपे हुए थे। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपित हरीश साहू और अमन महार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करन उर्फ दादू देवार कवर्धा में छिपा हुआ था। साथ ही करन मांझी उर्फ दादू देवार और दीवाना देवार को कांकेर से गिरफ्तार किया है।  मंगल देवार और कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के भी इस हत्याकांड में शामिल होने की चर्चा है, जो अभी तक फरार हैं।

क्या है मामला
 नेवई थाना क्षेत्र में विगत 25 नवंबर को जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता पप्पू यादव की रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 1 दिसंबर की रात्रि करीब 11.30 बजे मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा  2 आरोपियों हरिश साहू और अमन किंग को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। जिनमें से 3 आरोपियों सहित 5 को गिरफ्तार की गई है।

पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या
जानकारी को अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर 25 नवंबर की शाम करीब 8:30 बजे रिसाली स्थित शीतला मंदिर के पास कांग्रेस नेता पप्पू यादव और अमन यादव ( भांजा) पर कुछ लोगों ने चाकू व डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया था। इस हमले के बाद दोनों घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पप्पू यादव को गंभीर चोट होने के कारण ICU में रखा गया था। परिजनों ने बताया कि घायल अमन यादव के भाई विशाल ने कुछ दिन पहले स्मृतिनगर चौकी में प्रखर चंद्राकर, कारण बघेल, मंगल सिंह, रवि कोसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। बताया जाता है की इसी कारण प्रखर चंद्राकर ने अपने साथी मंगल सिंह, गजपाल, रवि कोसरे, दादू, हरिश साहू और दूसरे साथियों के साथ मिलकर पप्पू यादव तथा अमन यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।