इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा, छात्राओं के बीच मचा हड़कंप

आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप में मिले 300 अश्लील वीडियो

इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा, छात्राओं के बीच मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में एक छिपा हुआ कैमरा पाए जाने के बाद छात्राओं में हड़कंप मच गया है। घटना के सिलसिले में अंतिम वर्ष के एक छात्र को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।जानकारी के अनुसार गुडलावलेरू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कैंपस हॉस्टल के अंदर रखा कैमरा एक छात्र को मिला, जिसके बाद गुरुवार रात छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कैंपस में अपनी सुरक्षा और गोपनीयता के बारे में गंभीर चिंता जताई। कैमरे पर रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो कथित तौर पर लड़कों के हॉस्टल में प्रसारित किए गए, जिससे आक्रोश बढ़ गया।विरोध के बीच पुलिस को बुलाया गया और एक अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया गया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह कैमरा रखने में शामिल था। अधिकारियों के मुताबिक, छात्र की पहचान उजागर नहीं की गई है और आगे की जांच जारी है।हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने दावा किया कि गर्ल्स हॉस्टल में कोई छिपा हुआ कैमरा नहीं मिला और कहा कि वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों का भी वादा किया।