वोट चोरी कर चुनाव जिता रहे CEC ज्ञानेश कुमार, तुरंत गिरफ्तारी और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: आम आदमी पार्टी

पिछले 3 वर्षों में गैरकानूनी SIR प्रक्रिया के जरिए 30 राज्यों के 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे,लोकतंत्र को खत्म कर रहे है ज्ञानेश कुमार -आम आदमी पार्टी

वोट चोरी कर चुनाव जिता रहे CEC ज्ञानेश कुमार, तुरंत गिरफ्तारी और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: आम आदमी पार्टी

महासमुन्द, 23 सितम्बर 2026। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय चुनाव आयोग पर देश के इतिहास के सबसे बड़े चुनावी घपले का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर देश में वोटों की संगठित चोरी की है और इस पूरी प्रक्रिया के मुख्य सरगना मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार हैं।

प्रदेश प्रवक्ता संजय ने भी बयान जारी कर कहा कि 2 चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार चुनाव आयोग के फैसलों पर आपत्तियों की पर ज्ञानेश कुमार ने उसे नजरअंदाज करते हुए बिना आयोग की स्पष्ट अनुमति के गैरकानूनी तरीके से एसआईआर (SIR) प्रक्रिया चलाई गई। इसके तहत पिछले तीन वर्षों में देश के 30 राज्यों से करीब 13 करोड़ वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भी आम आदमी पार्टी ने बड़े पैमाने पर हुई वोट चोरी का साक्ष्यों के साथ खुलासा किया था, लेकिन ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग गहरी नींद में सोते रहे। ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें:
1. मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी: वोटों की हेराफेरी में शामिल CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो।
2. SIR प्रक्रिया पर रोक: गैरकानूनी तरीके से लागू की गई एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए तथा 3 साल पुरानी निष्पक्ष वोटर लिस्ट को पुनः जारी किया जाए।
3. चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान: पिछले 3 वर्षों के दौरान जिन भी राज्यों में हेराफेरी वाली वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराए गए हैं, उन्हें तुरंत रद्द कर नई व निष्पक्ष मतदाता सूची के साथ दोबारा चुनाव आयोजित कराए जाएं।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वोट चोरी पर सही कार्यवाही नहीं होती है तो पार्टी लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।