CEC के इस्तीफे के मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक उमेश रगड़े के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस OBC विभाग के प्रदेश सचिव उमेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कन्हैया शर्मा, इंटक जिला महासचिव अभिषेक सोनी, इंटक जिला सचिव प्रकाश देवांगन, यशवर्धन पुरोहित, योगेश रगड़े, कपिल शांडेकर, गोलू सोनवानी, ब्रम्हाण्डे बघेल, अभिषेक रगड़े एवं कालू महानंद उपस्थित रहे।



