सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, मुख्यमंत्री साय के साथ शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा

सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, मुख्यमंत्री साय के साथ शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा

रायपुर। कृषि मंडपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया तथा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। देशहित के प्रति उनके समर्पण ने भारत को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी ऊर्जा, समर्पण और संकल्प के साथ निरंतर राष्ट्रसेवा करते रहें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान भी किया गया।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विकास और आत्मविश्वास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत’ का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी इस संकल्प को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी , कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी , विधायक श्री मोतीलाल साहू जी , श्री सुनील सोनी जी , श्री अनुज शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।