वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तीज महोत्सव में नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने दिखाये नृत्य कौशल व विभिन्न प्रदेशों की झांकी

Gunanidhi Mishra

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तीज महोत्सव में नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता   भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने दिखाये नृत्य कौशल व विभिन्न प्रदेशों की झांकी

यपुर, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति प्रदेश की विप्र महिलाओं व युवतियों को पूर्णतः पारिवारिक, सामाजिक माहौल में मंच प्रदान करने तीज महोत्सव में नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 10 सितंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे से देविका स्टार भवन, चंगोराभाठा, रायपुर में किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में विभिन्न ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने मंच पर नृत्य में अपनी समूह व एकल प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, बसना, बेमेतरा, बलौदाबाजार आदि जिलों के प्रतिभागी सम्मिलित हुए. इस नृत्य व तीज सुन्दरी प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती मृणमय ठाकुर, मिसेज छत्तीसगढ़, श्रीमती दीपाली पाण्डेय जी, कोरियोग्राफर श्रीमती नेहा पटनायक भट्ट जी संचालक डांस अकादमी थी. 
तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों में प्रथम स्वाती शर्मा, द्वितीय प्रीति केसकर, तृतीय रंजना मिश्रा  रही. एकल नृत्य प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों में प्रथम सुप्रिया दास क्लासिकल नृत्य, द्वितीय आर्या पाण्डेय छत्तीसगढ़ी नृत्य, तृतीय प्रज्ञा मिश्रा फिल्मी नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता के कुल 16 ग्रुप में प्रथम महाराष्ट्र मंडल के कृष्ण कन्हैया गाने पर अपर्णा देशमुख, प्रीति केसकर, अर्मिता, कंचन, माधुरी, मानसी, मनीषा, अर्चना ग्रुप द्वितीय छतीसगढ़ी तीजा पोरा गाने पर स्वाती शर्मा, आकांक्षा तिवारी, निधि दीवान ग्रुप, तृतीय ओम नटराज ग्रुप क्लासिकल गाने पर वर्शिता, राधिका, जयश्री, सतविका, हसीनी ग्रुप को प्राप्त हुआ. इन सभी विजेताओं को चांदी का सिक्का देकर पुरस्कृत किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर संगठन के  पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया.


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी, सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मिथलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, सचिव अर्चना वोरा, वीणा मिश्रा, अर्चना तिवारी, राम तिवारी, शशिकांत शर्मा, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, वीणा ठाकुर, वसुधा तिवारी, सुलभा पाण्डेय, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट आदि की सक्रिय भूमिका रही.


कार्यक्रम में बलौदाबाजार से मनीषा शुक्ला, शैलजा मिश्रा, तुलसी तिवारी बिलासपुर से रेखेन्द्र तिवारी, बेमेतरा से रानी दुबे, सरयूपारीण से दशरथ शुक्ला जी, अखंड ब्राह्मण समाज से योगेश तिवारी, एस.के शर्मा,महाराष्ट्र महिला मंडल सुभांगी आप्टे, आन्ध्रा ब्राह्मण समाज से नागेश्वर राव, श्रीलक्ष्मी, अनिता राव, बंगाली महिला मंडल, मृणालिका ओझा, राजेन्द्र ओझा,  कान्यकुब्ज महिला मंडल से निशा अवस्थी, नीलिमा शुक्ला, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा दुबे, नरहरि होता, अभिषेक त्रिपाठी, भानुप्रकाश पाण्डेय, जितेन्द्र बाजपेयी, रंजना दीवान सहित  एवं अन्य महिला मंडल के सदस्य सम्मिलित थे.