लड़की चक्कर में घोंप दिया चाकू, युवक की मौत, 5 हिरासत में

दुर्ग कोतवाली क्षेत्र का मामला

लड़की चक्कर में घोंप दिया चाकू, युवक की मौत, 5 हिरासत में

दुर्ग। दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत महमरा गांव में बीती रात एक 20 साल के युवक ओम प्रकाश की गला रेतकर हत्या कर दी गई।  गांव के लोगों ने युवक को लहू लुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल पिता स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचो आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

वहां शराब के नशे उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने  बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता एक नाबालिग लड़के ने चाकू गले में भोंक दिया।
जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के नरहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वो मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वो उसके चक्कर में वहां अक्सर जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। ओम प्रकाश इस बात को लेकर आरोपी को डांटा और ऐसा ना करने की बात कही।

इसके बाद आरोपी नहीं माना और अपने दस्तों को लेकर वहां जाने लगा। लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओम प्रकाश आरोपियों को खोजने पंचशील नगर गया था। वहां इनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद एक दिन पहले भी दोनो पक्षों में काफी झगड़ा हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया।