लड़की को बचाने कुएं में उतरे चार लोग सहित 5 की मौत, CM ne जताया शोक

लड़की को बचाने कुएं में उतरे चार लोग सहित 5 की मौत, CM ne जताया शोक

जांजगीर-चांपा। एक लकड़ी कुएं में गिर गई थी। उसे बचने कुएं में एक एक कर उतरे 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की हैजानकारी के मुताबिक लड़की को निकालने के फेर में शख्स कुएं में उतरा बाहर नहीं निकला, जिसे निकालने के फेर में कुएं में एक-एक उतरे चार लोग भी मौत के गाल में समा गए. बताया जाता है कि लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस की वजह से उतरे लोगों की मौत हो गई.सीएम विष्णुदेव साय ने x पर लिखा, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।