पूर्व सरपंच को जिंदा जलाया, महिलाएं सहित 40 लोग गिरफ्तार

पूर्व सरपंच को जिंदा जलाया, महिलाएं सहित 40 लोग गिरफ्तार

कवर्धा। रेंगाखार के लोहरीडीह गांव में पूर्व सरपंच को जिंदा जलाने के मामले में गांव के 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें महिलाएं भी हैं।जानकारी के अनुसार गांव के शिवकुमार साहू की पेड़ पर लाश लटकी पाई गई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। उनका शक था कि पूर्व सरपंच रघुनाथ से जमीन विवाद चल रहा था और उसने ही शिव कुमार साहू की हत्या की है। रविवार को शाम उत्तेजित ग्रामीण रघुनाथ के घर गए और उनके घर में आग लगा दी। वहां सिलेंडर फट गया। रघुनाथ घर पर था उसकी मौत हो गई।