होली से पहले सख्त हुआ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, जबरन रंग लगाने पर होगी एफआईआर, मुखौटे पर भी प्रतिबंध

होली से पहले सख्त हुआ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, जबरन रंग लगाने पर होगी एफआईआर, मुखौटे पर भी प्रतिबंध

रायपुर। होली पर्व को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़ा रुख अपनाया है। कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा।जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का साफ कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कमिश्नरेट ने शहरवासियों से शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ होली मनाने की अपील की है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।