सूटकेस में मिली कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता की लाश

सूटकेस में मिली कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता की लाश

हरियाणा: रोहतक में हाईवे के पास कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव सूटकेस में मिला। सांपला थाने के एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया, "हमें सूचना मिली कि हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक सूटकेस के अंदर एक शव मिला है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जाएगी। ऐसा लगता है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। वहीं सूटकेस में मिली लाश पर हरियाणा कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि "मुझे बताया गया है कि एक शव मिला है। शव हमारी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का है। यह बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। मामले में एसटीआई का गठन किया जाना चाहिए, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वह पार्टी की बहुत सक्रिय कार्यकर्ता थीं।