अमित शाह की सभा से वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला

अमित शाह की सभा से वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला

बेमेतरा। अमित शाह के सभा मे शामिल होने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला सामने आया है। जहां कई कार्यकर्ता मारपीट में घायल लहूलुहान बताये जा रहे हैं।

भाजपा नेता कमल साहू ने बताया कि अमित शाह के विशाल सभा में उमड़ी भीड़ से विधानसभा साजा में कांग्रेसियों नींद उड़ गयी है। जब कार्यकर्ता सभा से वापस हो रहे थे तभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिसमें परदेशी साहू, प्रकाश साहू, सेवाराम साहू प्रमुख हैं इन पर देवकर के कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने जानलेवा हमला कर कार्यकर्ताओं को चोट पहुचाया है।