डॉ विराट दुबे ने अपना जन्मदिन कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया

Gunanidhi Mishra

डॉ विराट दुबे ने अपना जन्मदिन कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया

रायपुर , डॉ विराट दुबे ने अपना 24 वा जन्मदिन कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में बुजुर्गों के साथ मनाया । डॉ दुबे ने सभी बुजुर्गों को वस्त्र वितरण करने के साथ स्वल्पाहार कराया एवँ वृद्धाश्रम में  चावल , गेंहू , तेल शक्कर , चायपत्ती , मसाले एवँ अन्य अनाज प्रदान कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया । कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिवार द्वारा डॉ विराट को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम , प्रीति निगम , पारूल चक्रवर्ती , लीला यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।