सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल

अंबिकापुर। राजपुर में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। राह चलते लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी।सिधमामार्ग पर चंदन बाड़ी के पास एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई है। गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों के भी सड़क किनारे पड़े होने की सूचना बरियों पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दो लोग मृत अवस्था मे पड़े थे। एक गंभीर रूप से घायल था।तत्काल संजीवनी एंबुलेंस से घायल को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया। दोनों शवों को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया था। मोटरसाइकिल के नंबर तथा ग्रामीणों से मिली जनकारी के आधार पर युवकों की पहचान की गई।  प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस संभावना जता रही है कि माइलस्टोन से मोटरसाइकिल के टकरा के कारण ही हादसा हुआ होगा।मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पावले (21 साल) तथा सूरज सिंह (17 साल) के रूप में की गई है। घायल अमृत सिंह (17) भी इसी गांव का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी बरियों पहुंच गए थे।