सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्मरण

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्मरण


रायपुर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने साथ ही  कहा कि स्वाधीनता प्राप्ति के बाद देश के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके कुशल नेतृत्व और कूटनीतिक प्रयासों से ही सैकड़ों रियासतों का विलय संभव हो सका।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज भारत एक सशक्त और संगठित राष्ट्र के रूप में स्थापित है, जिसका श्रेय सरदार पटेल के दूरदर्शी निर्णयों को जाता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रशासनिक मजबूती के लिए पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस है. एकता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई. इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. उन्होंने भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनाया है. साथ ही रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भी शामिल हुआ.