अमित जिला अध्यक्ष एवम प्रदीप जिला सचिव मनोनित

अमित जिला अध्यक्ष एवम प्रदीप जिला सचिव मनोनित

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के  बैठक रायपुर प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ । जिसमे संगठन विस्तार एवम संगठन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम  के बारे में विस्तृत चर्चा हुई ।प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर एस के शर्मा के अनुशंसा तथा समाज उत्थान हेतु सक्रियता को ध्यान में रखते हुए अमित मिश्रा को जिला अध्यक्ष रायपुर एवम प्रदीप मिश्रा को जिला सचिव मनोनित किया । उपस्थित सदस्य एवम पदाधिकारी  ,श्रीमती सविता विरेंद्र शर्मा, श्रीमती साधना शुक्ला,श्रीमती भारती अवतार शर्मा,श्रीमती मुक्ता तिवारी,डॉक्टर किरण शर्मा,श्रीमती लक्की दुबे,अवधेश धर दीवान अथर्व तिवारी,विनय तिवारी आदि ने नव मनोनित पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किए ।