CA के स्टूडेंट ने लगाया फांसी, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र

CA के स्टूडेंट ने लगाया फांसी, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र

बिलासपुर। जांजगीर के छात्र ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने युवती का नाम लिखा है। परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगीर-चांपा जिला निवासी खलील अहमद (30 साल) बिलासपुर में रहकर CA का कोर्स कर रहा था। इसके साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था और कोचिंग भी करता था। वह सिविल लाइन क्षेत्र के ईदगाह चौक के पास किराए के मकान में रहता था। 28 मई की रात परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, तब उसने फोन रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल करने के बाद भी मोबाइल रिसीव नहीं होने से परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को उसके रूम भेजा। उनके जाने पर पता चला कि कमरे में छात्र की लाश फंदे पर लटक रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में कमरे को सील कर दिया।