संगवारी सोशल एक्टिविटी ग्रुप ने शीतला मंदिर डगनिया में "नारायण सेवा" का पुण्य कार्य किया
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में अक्षय तृतीया के पावन दिवस में सोशल संगवारी ग्रुप ने शीतला मंदिर डगनिया में भव्य रूप में "नारायण सेवा" का आयोजन किया । इस विशाल भंडारा में 1200 भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया । सोशल एक्टिविटी ग्रुप की अध्यक्ष सुनीता शर्मा नीतू ने बताया कि यह ग्रुप सिर्फ नाम का सोशल एक्टिविटी ग्रुप नहीं है बल्कि वर्ष भर समय पर जरूरतमंद को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की मदद तो गरीब लड़की के विवाह में मदद , छोटे मंदिर के जरूरतमंद पुजारी को आवश्यक आर्थिक सहयोग, खाद्य सामग्री से सहयोग करता है।
प्रति वर्ष ग्रुप सदस्यों के सहयोग से दान के इस महापर्व अक्षय तृतीया के दिन ग्रुप द्वारा दान आयोजन किया जाता है जिसमें समयानुसार शरबत वितरण, मटका और सकोरा दान, फल दान, मठा वितरण जैसे कार्यक्रम होता है, आज शीतला मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन, आरती किया गया, प्रसाद अर्पण कर भंडारा आयोजन हुआ । मुख्य आतिथ्य सुरेश मिश्रा और गिरजाशंकर दीक्षित विशेष अतिथि बबीता दुबे, विनीता मिश्रा, स्मिता पांडेय, अनीता दीक्षित, मिस्टर एवं मिसेज रागिनी पांडेय, सुनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया, विशेष सहयोग के लिए संकल्पित रहे । पूर्णिमा दुबे, सरिता शर्मा, प्रीति उपाध्याय, आरती दुबे, सरिता शर्मा ने पेयजल व्यवस्था हेतु शीतल जल की बॉटल व्यवस्था किया और भीषण गर्मी में तृप्त होते रहे । डगनिया नारायण सेवा में विशेष सहयोग रहे, पार्षद सुमन पांडेय, अश्वनी शर्मा, एम पी दुबे, दीपक शर्मा, सुनीता शर्मा, राजेश शर्मा, अमन शर्मा, यामिनी शर्मा, कनकलता मिश्रा, रश्मि शुक्ला, पल्लवी झा, गणेश दत्त झा,बबीता मिश्रा, साधना उपाध्याय, सुमन मिश्रा, प्रियंका तिवारी, शिखा शर्मा, संध्या तिवारी, विकास तिवारी, एस के अवस्थी, आरजू शुक्ला, आकृति शर्मा का विशेष सहयोग रहा ।
शीतला मंदिर में 11 जल भरे मटके का दान करके स्वादिष्ट भोजन पुड़ी, छोले, जीरा राइस, आचार , बूंदी,सेव का प्रसादी वितरण करने का सौभाग्य इस ग्रुप को प्राप्त हुआ ।



