झोपड़ी में जा घुसा अनियंत्रित डंपर, सो रहे पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

8 माह की गर्भवती थी महिला

झोपड़ी में जा घुसा अनियंत्रित डंपर, सो रहे पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

लखनऊ। शुक्रवार देर रात अयोध्या हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल-बाल बची।बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35 साल) टाइल्स कारीगर थे। वह अयोध्या हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर पत्नी नीलम (32 साल) देवी, बेटे गोलू (4 साल), सनी (13 साल) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था।रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार किया। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं। उनके भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।