इन 10 राज्यों में पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

इन 10 राज्यों में पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

नई दिल्ली। भारती मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू की चेतावनी दी है। अलगे पांच दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों भीषण गर्मी और लू की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 25, 26 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। 22-25 अप्रैल के दौरान हरियाणा और ओडिशा में और 22-26 के दौरान पंजाब में तीव्र गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 23 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके और पश्चिमी राजस्थान में लू चल सकती है। वहीं, 25 और 26 अप्रैल को बिहार और झारखंड में गर्मी का तीव्र प्रकोप देखा जा सकता है।आईएमडी के अनुसार 25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। 25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।