दैनिक राशिफल : 09.09.2023

दैनिक राशिफल : 09.09.2023

01. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन मेष राशि के जातकों के विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। वहीं परिजनों की सहायता से रुके कार्य होने के साथ ही मेष के जातक किसी आयोजन की व्यवस्था में लगे रह सकते हैं।व्यापार-विस्तार के योग के बीच भवन भूमि से जुड़े कार्य भी पूरे होंगे।

02. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन वृषभ राशि के जातक समय की बर्बादी से बचें। क़ानूनी मामलों में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेने के साथ ही ज़रूरी दस्तावेज़ो को सम्भाल कर रखें। जीवनसाथी की सहायता आपके कार्यों के पूर्ण होने में मददगार रहेगी।


03. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन मिथुन राशि के जातकों को संभल कर रहना होगा, इस दिन अनजाने में हुई गलती आपके संबंध परिजनों से कमजोर कर सकती है। इस दिन सामाजिक आयोजनो में समिलित होने के बावजूद मानसिक तनाव रहने की संभावना है। उचित होगा कि आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। वहीं उधार दिए धन के वापस आने की उम्मीद भी कम ही है।

04. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों पर आलस हावी रहेगा। वहीं आपके द्वारा समय पर कार्य नहीं किए जाने से बने बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं। परिजनों से मन मुटाव की संभावना के बीच प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। ध्यान रहे व्यापार में कुछ नए संपर्क लाभदायक भी रहेंगे।

05. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन सिंह राशि के जातकों का आज के दिन जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखने के साथ ही अजनबी व्यक्ति से भी सतर्क रहें। काम का ओवर लोड आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक लाभ के योग का निर्माण होने के साथ ही अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलने की संभावना है।

06. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन कन्या राशि के जातकों को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में आपसी तनाव परेशान करेगा। वाहन मशीनरी का संभल कर प्रयोग करें। बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। ज़मीन जायदाद से जुड़े कार्य आसानी से पूर्ण होंगे।

07. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन तुला राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। आप जिनके साथ अच्छा करते हैं वे आपको धोखा दे सकते हैं। आज अपनी यात्रा को टालना आपके लिए ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ के बीच क़ानूनी मामलों में योग्य व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

08. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों में क्रोध की अधिकता रहेगी। मेहमानों के आगमन के चलते परिजनों के साथ मेल-जोल में समय बीतेगा। बहनों से संबंध मधुर होने के साथ ही आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। परंतु संतान के स्वास्थ पर विशेष ध्यान देना होगा।


09. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन धनु राशि के जातक आज बिना बात क्रोध से बचें। जीवन में अहम निर्णय सोच समझकर लें। न चाहते हुए भी अपने दायित्व को निभाना पड़ेगा। भवन भूमि से जुड़े कार्य में देरी संभव है। अपने दायित्व को अच्छे से पूरा करना होगा।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन मकर राशि के जातकों को हर विषय पर सोच समझकर ही निर्णय लेना चाहिए। आपकी भावनाओं की जो कद्र नहीं करते हैं, उनसे विशेष सतर्क रहें। यात्रा निरस्त होने की संभावना है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

11. कुंंभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों को किसी की भी गलती में उसका साथ नहीं देना है। जो सही है उसे ही सही ठहराएं, परिजनों का सहयोग न मिलने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। जिसके चलते नौकरी में आगे बढ़ने की मार्ग खुलता दिख रहा है। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 09 सितंबर 2023 के दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा कि बीती बातों को भूल नए जीवन करी शुरुआत करें। आवास निवास की समस्या का निदान होने के साथ ही आज मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।आज किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा वहीं आज का दिन आर्थिक लाभ देता भी दिख रहा है।

____00____

भविष्यवक्ता
पं. (डॉ.) विश्वरंजन मिश्र, रायपुर
एम.ए.(ज्योतिष), बी एड., पी.एच.डी. 
8103533330